फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sand falling on the roads due to overloaded tractor-trolley

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से सड़कों पर गिर रहा बालू

Fri, 11 Mar 2022 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sand falling on the roads due to overloaded tractor-trolley
रोड के किनारे पड़ा बालू। - फोटो : MIRZAPUR
सड़क पर यातायात नियमों का पालन न करने पर हादसे की आशंका तो रहती ही है। इन दिनों रात में सड़क पर चल रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली बालू सड़कों पर दे रहे है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। कई लोग बालू के चलते फिसल कर गिर चुके हैं। इसके बाद न तो खनन, परिवहन न ही पुलिस विभाग इन ट्रैक्टर-ट्राली वालों पर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

नगर में नो इंट्री के चलते रात में ही ट्रक व ट्रैक्टर आदि का परिवहन होता है। रात को 10 बजे के बाद गंगा किनारे लीज से बालू ट्रैक्टर पर लादकर उसे ले जाया जाता है। ट्रैक्टर चालक बालू को जितना ट्राली तक लादते हैं। उससे ऊंचा तो ट्राली के ऊपर पहाड़ बनाकर लादते है। ट्रैक्टर जब शहर में आते हैं तो बालू सड़कों पर गिरने लगता है। इससे सड़क पर जब बाइक या अन्य वाहन सवार चलते है तो ब्रेक मारने पर गाड़ी फिसल जाती है। नगर के फतहां, मोर्चाघर, सिविल लाइन, रमईपट्टी, पुलिस लाइन, अस्पताल मार्ग पर बालू गिरा है।
विज्ञापन

नगरपालिका भी नहीं करती सफाई
सड़क पर रात ट्रैक्टर-ट्रालियों के चलते समय बालू गिरता है। सुबह नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलता है, इसके बाद भी नगरपालिका के कर्मचारी सड़कों की सफाई नहीं करते है। इस कारण बालू सड़को पर गिरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ओवरलोड बालू लाद कर ट्रैक्टर चलते है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। -पप्पू
जितना बालू ट्रैक्टर-ट्राली में लादे रहते हैं, उतना बालू पहाड़ की तरह ऊपर लादे रहते हैं। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। - विनोद कुमार गुप्ता
सड़क पर बालू गिरा रहता है। इससे बाइक ब्रेक मारने पर फिसलने का खतरा रहता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। -सिद्धनाथ
सड़क पर बालू गिरा रहता है तो नगरपालिका का भी काम है कि वो सफाई करते समय उसे हटाए, पर ऐसा नहीं होता है। -अनूप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed