फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samajwadi Party's protest altercation between police and workers huge uproar

Mirzapur :समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोंक झोंक, जमकर हंगामा

Sat, 21 Dec 2024 01:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 01:45 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में सपा के युवा नेताओं ने जमकर रोष प्रकट किया और धरना देने लगे। पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया तो प्रदर्शन करने वाले आक्रोशित हुए इस दौरान इनकी पुलिस से नोंक झोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और लौट गए।

विज्ञापन
Samajwadi Party's protest altercation between police and workers huge uproar
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डॉ. भीम राव अंबेडकर पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने  कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं और सीओ सिटी में नोकझोंक भी हुई। देख लेने की धमकी के बीच सपा नेता हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए । काफी देर तक जद्दोजहद  व नोकझोंक चलता रहा। इसके बाद ज्ञापन देने पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे थे। इधर कलेक्ट्रेट में सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर, कटरा व देहात कोतवाली की पुलिस तैनात थी। कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय से निकाल कर कलेक्ट्रेट की ओर आते फिर वापस चले जाते। कई बार यह दौर चला। इसके बाद सीओ सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ज्ञापन लेने सपा कार्यालय गए पर वह भी वापस चले आए।
विज्ञापन


 फिर अचानक सभी सपा कार्यकर्ता हंगामा करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े । बंद पड़े कलेक्ट्रेट गेट को खोलकर कार्यकर्ता अंदर घुस गए। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की पर रोक न सकी। कलेक्ट्रेट  का मुख्य गेट खोलने के बाद कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के गेट के पास पहुंच गए। वहां पर सपा के युवा नेताओं और सीओ सिटी के बीच कई बार नोंक झोंक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा का युवा नेता हंगामा करते हुए आरोप लगाए की सीओ सिटी ने देख लेने की धमकी दी है ।इसको लेकर काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा। कलेक्ट्रेट में एक तरफ वरिष्ठ नेता प्रदर्शन कर रहे थे तो एक तरफ जोश में भारे युवा नेता हंगामा करते रहे। ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed