{"_id":"656244b2f3a3acd726013e68","slug":"samadhan-diwas-not-a-single-complaint-resolved-in-six-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8934-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : छह थानों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : छह थानों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 164 मामले आए। इसमें से मात्र 35 का मौके पर निस्तारण हो पाया। छह थानों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। डीआईजी ने चील्ह और पुलिस अधीक्षक ने लालगंज थाने में शिकायतों की सुनवाई की।
शहर कोतवाली में आए छह प्रार्थना पत्र में दो, विंध्याचल में 18 में से तीन, देहात कोतवाली में आठ में से एक, चील्ह में 17 में से दो, कछवां में 10 में से चार, लालगंज में सात में से दो, हलिया में छह में से दो, जिगना में 13 में से पांच, संतनगर में पांच में से एक, चुनार में 17 में से सात, अदलहाट में चार में से दो, अहरौरा में आठ में से चार मामलों का निस्तारण हो पाया। कटरा कोतवाली में 11, पड़री में सात, ड्रमंडगंज में सात, जमालपुर में तीन, मड़िहान में सात, राजगढ़ थाने में आए 10 मामलों में से एक भी निस्तारण नहीं हो सका।
चील्ह थाने में डीआईजी आरपी सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर जाकर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष व अभिलेखों का अवलोकन कर जरूरी दिशानिर्देश दिया। थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रीता यादव को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लालगंज में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने जन शिकायतों, भूमि विवाद रजिस्टर एवं मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन भी किया। क्रॉस चेकिंग कर शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने मुलाकातियों के प्रार्थना पत्र का जिक्र रजिस्टर में दर्ज न होने पर संबंधित कांस्टेबल को चेतावनी दी। इस दौरान एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ लालगंज मंजरी राव, तहसीलदार मधु जैन, थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।