फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Diwas: Neighbor is forcibly plowing the field, police is not taking any action

समाधान दिवस : पड़ोसी जबरन जोत रहा खेत, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Sun, 14 Sep 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Neighbor is forcibly plowing the field, police is not taking any action
थाना समाधान दिवस पर अधिकांश मामले भूमि कब्जा करने वाले आए। हलिया थाना क्षेत्र के बरडीहा खुर्द गांव निवासी सरस्वती ने थाना समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन

ससुराल में चार बीघा भूमि है। पड़ोसी जबरन जोत रहा है। जोतने बोने से मना करने पर धमकी दे रही है। कई महीने से थाने पर प्रार्थना पत्र दे रही हूं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हलिया के मटिहरा गांव निवासी नर्मदा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिहारी जमीन को वन विभाग अपना बता रहा है। क्षेत्रीय वन दरोगा जमीन जोतने बोने से मना कर रहे हैं। तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना के टिकरी निवासी इशहाक मुहम्मद ने शिकायत किया कि अपनी पत्नी अमीना बेगम के नाम जमीन बैनामा कराया है लेकिन बैनामा वाली जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। 2021 से अब तक कई बार शिकायत किया जा चुका है।
जिगना के चेहरा गांव निवासी शिवानंद गिरी ने शिकायत किया उनकी फसल वर्बाद करके लोग रास्ता बना दिए हैं। कई बार शिकायत किया सुनवाई नहीं हो रही है। वाराणसी देउरा राजा निवासी तारा देवी ने लालगंज थाने पर ज्ञापन देकर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया।
लहंगपुर के संजय कुमार मौर्य ने शिकायत करते हुए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। देहात कोतवाली में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसएसपी सोमेन बर्मा ने लोगों की समस्या को सुना। समस्याओं को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया।
नगर मजिस्ट्रेट विनित उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला द्वारा कटरा कोतवाली, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर द्वारा थाना पड़री पर, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव द्वारा थाना अदलहाट पर समस्याएं सुनीं।
जिगना : थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार गरिमा यादव व वरिष्ठ उपनिरीक्षक आत्मा यादव ने शिकायतें सुनीं। हलिया : समाधान दिवस पर चकबंदी अधिकारी श्रवण कुमार व थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। लालगंज : थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस चकबंदी अधिकारी लालगंज व थानाध्यक्ष संजय सिंह ने लोगों की समस्या को सुना।
10 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं
जिले के 18 थानों में 133 मामले आए। इसमें 10 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। आठ थानों में 15 मामले निस्तारित हुए। शहर कोतवाली में आए छह प्रार्थना पत्र में तीन, कटरा कोतवाली में 10 में एक, देहात कोतवाली में 16 में दो, लालगंज थाना में आठ में दो, संतनगर थाना में सात में तीन, अहरौरा थाना में आठ में दो, राजगढ़ थाना में चार में एक और मड़िहान थाना में आठ में एक मामले का निस्तारण हुआ।

विंध्याचल थाना में आए 14, चील्ह थाना में आए आठ, कछवां थाना में चार, पड़री थाना में सात, हलिया थाना में आठ, जिगना थाना में 11, ड्रमंडगंज थाना में दो, चुनार थाना में पांच, अदलहाट थाना में छह, जमालपुर थाना में तीन प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed