{"_id":"5eb193d78ebc3e90b01461e9","slug":"sales-officer-sued-for-abetment-to-suicide-mirzapur-news-vns5234374100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स आफिसर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स आफिसर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पथरौरा गांव स्थित पेट्रोल पंप संचालक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को पत्नी की तहरीर पर सेल्फ आफिसर प्रशांत शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के खिलाफ उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। मौत के बाद से मामले को लेकर ट्वीटर पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्ट किया जा रहा था।
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र रामलक्ष्मणपुर गांव निवासी 50 वर्षीय शिवपाल सिंह पुत्र रमाशंकर का अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप संचालक था। बीते शनिवार को वह पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में जाकर कुंडी के सहारे नायलान की रस्सी से फंदा बनाकर लटककर जान दे दिया था। मामले में मृतक की पत्नी मंजू सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शनिवार की सुबह नौ बजे पति के मोबाइल पर बार-बार फोन आ रहा था। पूछने पर उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रशांत शर्मा ने फोनकर अवैध तरीके से पैसे की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर फर्जी शिकायत कराकर दोनों पेट्रोल पंप की सप्लाई बंद कराने की धमकी दे रहा है। कुछ देर बाद वह घर से पेट्रोल पंप के लिए निकले। वहां पर फंदे पर लटकने से उनकी मौत हो गई। मांग किया कि आरोपी सेल्स आफिसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर ट्वीटर पर भी कई ट्वीट किए गए। इसमें आफिसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थानापध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर सेल्स आफिसर प्रशांत शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।