फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of two ADO AG and one BTM stopped

Mirzapur News: दो एडीओ एजी, एक बीटीएम का रोका वेतन

Tue, 08 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Salary of two ADO AG and one BTM stopped
मिर्जापुर। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने विकास खंड मझवां में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय प्रताप सिंह, नीरज व बीटीएम दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर जुलाई माह का वेतन रोकते हुए सभी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय कृषि बीज गोदाम कछवा में प्रभारी धीरेंद्र कुमार से बीज उठान एवं वितरण की समीक्षा की। बोआई सीजन को देखते हुए उन्होंने गोदाम प्रभारी को किसानों को समय से बीज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उप कृषि निदेशक ने कैंप में उपस्थित किसानों को बताया कि 25 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। किसान पंचायत भवन पर उपस्थित होकर अपना आधार, मोबाइल नंबर व सभी खतौनी लेकर फार्मर रजिस्ट्री किसी भी दशा में करा लें। कहा किसान सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी अपना फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करा सकते है। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed