{"_id":"685c455502e4bd0e070c7cf7","slug":"salary-of-16-employment-assistants-stopped-due-to-negligence-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135723-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापरवाही में 16 रोजगार सहायकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापरवाही में 16 रोजगार सहायकों का वेतन रोका
विज्ञापन
लालगंज। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 16 रोजगार सहायकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही चार पंचायत सहायकों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को सेवा समाप्ति की चेतावनी दी।
बैठक में फैमिली आईडी, मनरेगा, आवास, शौचालय निर्माण, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता मिशन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। ज्यादातर योजनाओं की प्रगति खराब होने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। 16 पंचायत सहायकों का वेतन रोकने और बैठक में गैरहाजिर रहने पर ग्राम विकास अधिकारी पूजा गुप्ता का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
वहीं, चार पंचायत सहायकों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी। बीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत अजय शंकर, संजय पटेल, संजय पांडेय, भारतेंदु राव, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।