फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salaries of five project managers withheld due to poor progrSalaries of five project managers withheld due to poor progress.ess.

Mirzapur News: खराब प्रगति पर पांच परियोजना प्रबंधकों का रोका वेतन

Sat, 22 Aug 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Salaries of five project managers withheld due to poor progrSalaries of five project managers withheld due to poor progress.ess.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम के साथ मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ सहित सभी मंडलीय अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की।
बैठक में पांच परियोजनाओं की खराब प्रगति और विलंब होने पर संबंधित पांच परियोजना प्रबंधकों का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
बैठक में परियोजना प्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम, सोनभद्र इकाई के अनुपस्थित रहने और पिछले महीने से उनके कार्यों में अपेक्षित प्रगति न आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त को दिया। इसी प्रकार कार्यों में लापरवाही बरतने पर परियोजना प्रबंधक लैकफेड, सीएंडडीएस और सेतु निगम के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने और अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक लंबित मामलों की थानावार सूची बनाकर निस्तारण कराएं। सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने को कहा। कहा कि सभी एसपी अपने अधीनस्थ थानाध्यक्षों से यह सुनिश्चित कराएं कि राज्य व एनएचआई हाईवे पर ट्रक, बस आदि की ओर से अवैध पार्किंग न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त स्थलों और उसके आसपास रिफ्लेक्टर, कैटआई को प्रभावी ढंग से लगाना सुनिश्चित करें। यदि कहीं सड़कों के डिजाइन में परिवर्तन लाना हो तो ऐसे स्थलों को चिह्नित कर प्रस्ताव प्रेषित करते हुए सही कराएं।

छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालयों में महिला अधिकारियों को ही जांच समिति में रखा जाए। नोडल अधिकारी आवासीय विद्यालयों में साप्ताहिक भ्रमण कर भोजन, भोजनालय और रखे गए राशन के स्टोर आदि की गुणवत्ता और साफ-सफाई का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed