फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sacked 11 teachers reinstated

बर्खास्त 11 शिक्षक हुए बहाल

Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
sacked 11 teachers reinstated
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बर्खास्त 11 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया गया है। ऐसा न्यायालय के आदेश पर किया गया है। विश्वविद्यालय से बीएड की टेम्पर्ड डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का इन शिक्षकों पर आरोप लगाया गया था। और बाद में उनको बर्खास्त कर दिया गया था। अब उन्हीं शिक्षकों को कोर्ट के आदेश पर ज्वाइन करवा लिया गया। आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष-2005 के बीएड पास करने वाले अभ्यर्थियों पर टेम्पर्ड डिग्री हासिल करने का आरोप है। इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले पर लखनऊ एसआईटी ने जांच की थी। जिसके आधार पर सभी को बर्खास्त करते हुए जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मुकदमा भी दर्ज कराने का निर्देश तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को दिया था। इस बीच मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया। अदालत ने सुनावाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसी के आधार पर शासन ने सभी शिक्षकों को ज्वाइन कराने का आदेश प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले के 11 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करवाया। बीएसए ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शिक्षकों को ज्वाइन करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed