फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rural roads connected to main roads turned into mud and potholes

मुख्य मार्गो से जुड़ी ग्रामीण सड़कें कीचड़ व गड़्ढे में हुई तब्दील

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rural roads connected to main roads turned into mud and potholes
मिर्जापुर। हर घर नल से जल योजना के चलते हुई खोदाई से मुख्य मार्गों से जुड़ी सड़कें कीचड़ से सनीं हुई हैं। सिटी ब्लाक में हरिहरपुर नुआंव मार्ग से जुड़ा सरस्वतियाकेपुरा, मिर्जापुर-रीवां मार्ग से जुड़ा वीरमौआ व लोहंदीखुर्द मार्ग गड़ढे व कीचड़ में तब्दील है।
विज्ञापन

कीचड़ से सनीं सड़को पर राहगिरों सहित स्कूली बच्चों को आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हरिहरपुर नुआंव मार्ग से सरस्वतिया के पुरा की तरफ अनंतरामपट्टी, सरस्वतिया के पुरा, पठानपट्टी की ओर जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सिटी ब्लाक मुख्यालय के बगल मिर्जापुर-रीवां मुख्य मार्ग से जुड़े वीरमौआ, लोहंदी खुर्द, सिरसी बघेल, बरकछाखुर्द, छीतपुर अन्य गांवों की ओर जाने वाला मार्ग कीचड़ व गड़ढो में तब्दील है। जबकि उक्त मार्ग से ज्यादातर लोगों का ब्लाक मुख्यालय व शहर की तरफ आना व जाना लगा रहता है। उक्त मार्ग पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा कई प्राईवेट विद्यालय मौजूद हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को को कीचड़ व गड्ढे में तब्दील सड़क से परेशान होना पड़ रहा है। इनसेट
विज्ञापन

खैरा-हरगढ़ मार्ग पर कीचड़ व जलभराव से परेशानी
जिगना। विकास खंड छानबे के पश्चिमी भाग में खैरा हरगढ़ मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा कई बार लोक निर्माण विभाग सहित जनपद के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया गया लेकिन जनता की मांग पर अबतक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोगांव प्रधान प्रतिनिधि केशव प्रसाद यादव ने बताया कि इस मार्ग से गोगांव, कोहराकापुरा, हरगढ़, खैरा, बसेवरा व मिश्रपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। गड़ढे के चलते नाले का रुप धारण कर चुकी सड़क में स्कूली बच्चे सहित वृद्धजन अक्सर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन अनसुनी कर दी जा रही है। मिश्रपुर निवासी बऊ यादव उर्फ हिंछनारायण का कहना है कि खैरा- हरगढ़ मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोगों को इस सड़क पर आने व जाने से पहले सोंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed