{"_id":"647f86fab6ab89809a02b1f4","slug":"roadways-got-two-buses-for-the-countrys-capital-delhi-connected-with-vindhya-dham-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-561-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य धाम से जुड़ी देश की राजधानी, दिल्ली के लिए रोडवेज को मिलीं दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य धाम से जुड़ी देश की राजधानी, दिल्ली के लिए रोडवेज को मिलीं दो बसें
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के लोगों को दिल्ली जाने के लिए जगह-जगह बस नहीं बदलनी पड़ेगी। सीधे दिल्ली आवागमन के लिए रोडवेज को दो बसें मिली हैं। पहली बार मिर्जापुर रोडवेज डिपो से देश की राजधानी दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे जिले के लोग सीधे दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से मां विंध्यवासिनी के धाम आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
मिर्जापुर से दिल्ली जाने के लिए अब तक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध थी। लोग ट्रेन से सफर ही करते आ रहे थे। मिर्जापुर रोडवेज डिपो से दिल्ली जाने के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी, परंतु अब मिर्जापुर रोडवेज डिपो भी दिल्ली से जुड़ गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से विंध्य धाम को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए मिर्जापुर रोडवेज डिपो को 52 सीटों वाली दो बसें उपलब्ध कराई गई हैं। एआरएम रोडवेज हरिशंकर पांडेय ने बताया कि राजधानी दिल्ली जाने के लिए दो बसें मिली हैं। एक सुबह छह बजे मिर्जापुर डिपो से दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो 24 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। एक बस जो मिर्जापुर से चलकर दिल्ली पहुंचेगी, फिर वहां से वह मिर्जापुर के लिए चलेगी। उधर, अगले दिन दूसरी बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस तरह से बसों का संचालन किया जाएगा। अभी बसों को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। जो सोमवार को कानपुर रूट से होकर गई हैं। दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से जिले के लोगाें को सुविधा होगी।
जिले से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों को भी बस की सुविधा का लाभ मिलेेगा। दिल्ली के लोग ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलने पर बस से मिर्जापुर पहुंच सकते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकते हैं। इससे दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर बस का संचालन किया जा रहा है। अभी कानपुर रूट पर एक्सप्रेस वे के रास्ते बस दिल्ली जा रही है। मैनपुरी और फर्रूखाबाद के रास्ते भी बस दिल्ली जाएगी। जो रास्ता छोटा और सरल होगा, उससे बस प्रतिदिन दिल्ली जाएगी। दिल्ली की दूरी लगभग 700 किमी है। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए मिर्जापुर डिपो को दो बसें मिली हैं। बस को कानपुर रूट से भेजकर ट्रायल किया जा रहा है। सुबह छह बजे बस दिल्ली जाएगी। लगभग 900 रुपये किराया होगा।