फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roads of the city will be built at a cost of two crores

दो करोड़ की लागत से नगर की बनेंगी सड़कें

Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads of the city will be built at a cost of two crores
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सड़कों के निर्माण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भेजा गया दो करोड़ छह लाख का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। शासन ने इस कार्य की स्वीकृति दे दी है। साथ ही 40 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने सात सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। शासन ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए 40 लाख रुपये की प्रथम किस्त जारी भी कर दी गई है। इससे अब इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर में सात सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें उत्तरी सबरी वार्ड में लालडिग्गी नगर पालिका कार्यालय के पास से कोहरान गली के सामने तक सड़क व नाली व कवर का कार्य होना है। इसी प्रकार स्टेशन रोड व स्टेशन वार्ड में, संगमोहाल वार्ड में संगमोहाल से रोडवेज जाने वाले मार्ग, स्टेशन वार्ड में बरौंधा कचार में सीसी निर्माण व नाली ढक्कन सहित का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट के पोल व अधिष्ठापन का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ आठ लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे नगर की स्ट्रीट लाइट की समस्या दुरुस्त होगी। इसके लिए भी शासन ने सहमति दे दी है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed