{"_id":"6859aefb54c0ac8ca6098f93","slug":"risk-of-diseases-increases-during-rainy-season-doctors-give-tips-for-prevention-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135621-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरसात में बीमारियों का बढ़ा खतरा, चिकित्सकों ने दिए बचाव के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरसात में बीमारियों का बढ़ा खतरा, चिकित्सकों ने दिए बचाव के टिप्स
विज्ञापन
बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। बदलते तापमान और नमी के कारण वायरल बुखार, डायरिया, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसको लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
सीएचसी लालगंज के फिजिशियन डा. योगेश द्विवेदी ने कहा कि बरसात में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिक उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। ताजा और घर का बना भोजन करें। खुले स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि अधिकतर वायरल संक्रमण इस मौसम में नमी और गंदगी से पनपते हैं, ऐसे में साफ-सफाई जरूरी है। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. कैलाश नाथ बिंद ने बताया कि बारिश के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गीले कपड़े पहनने से बचाएं और यदि भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें। बच्चों को बाहर के खाने से दूर रखें और घर में हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। खांसी, जुकाम, दस्त या बुखार की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।