फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rising by one degree, the temperature reached 43 degrees, leaving people miserable in the heat.

Mirzapur News: 1 डिग्री बढ़कर तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी ने लोगों को बेहाल किया

Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rising by one degree, the temperature reached 43 degrees, leaving people miserable in the heat.
धूप की तेजी: दस बजते ही चुनार की सड़कों पर पसर जा रहा सन्नाटा, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। सिर से पैर तक शरीर ढकने के बावजूद गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। गर्मी से राहत देने वाले कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं और गर्म हवा उगल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रात में बिजली गुल होने पर लोग छतों और सड़कों पर टहलकर समय बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस और गर्मी के बीच दोपहर के समय रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के अलावा सिविल लाइन, रमईपट्टी, जिला अस्पताल मार्ग, वासलीगंज, तेलियागंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, धुंधीकटरा, मुकेरी बाजार और संगमोहाल सहित अन्य बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी।
उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सड़क किनारे ठेलों पर बिक रहे शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। इससे शीतल पेय विक्रेताओं की बिक्री बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और उमस भरी गर्मी फिर परेशान करने लगी।

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। तेज धूप, लू और गर्म हवाएं चल सकती हैं। धूप में निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed