फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rifle event: Tribhuvan in men and Shirina in women first

रायफल स्पर्धा : पुरुष में त्रिभुवन और महिला में शिरीना प्रथम

Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rifle event: Tribhuvan in men and Shirina in women first
चल बैजंती ट्राफी के साथ मिर्जापुर की टीम- पुलिस।
मिर्जापुर। 28 वीं अंतरजनपदीय रायफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग व एलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुलिस लाइन में समापन हुआ। एसएसपी सोमेन बर्मा ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, आजमगढ़ व बलिया की टीम ने प्रतिभाग किया। रायफल नई स्पर्धा पुरूष 300 मीटर थ्री पी पोजिशन में उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह मिर्जापुर प्रथम, महशर वारिस जमा वाराणसी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

300 मीटर प्रोन पोजिशन सुधीर कुमार यादव चंदौली प्रथम, राजन भारती वाराणसी द्वितीय, रायफल नई स्पर्धा महिला 300 मीटर प्रोन पोजिशन शिरीना बानो आजमगढ़ प्रथम, जया श्रीवास्तव मिर्जापुर को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफिसिएंसी रेस में 10 बाधाओं को पार कर मिर्जापुर प्रथम और गाजीपुर द्वितीय स्थान पर रही। राइफल पुरानी स्पर्धा 100 गज से स्टैडिंग पोजिशन में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार जौनपुर को प्रथम स्थान, कांस्टेबल आनंद दुबे गाजीपुर द्वितीय स्थान पर रहे।
200 गज से नीलिंग पोजिशन में महशर वारिस जमां वाराणसी को प्रथम स्थान, पवन सोनी बलिया द्वितीय स्थान पर रहे। 300 गज से लाइन पोजिशन में कुलदीप सिंह मिर्जापुर प्रथम, दीपक सिंह मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहे।

300 गज स्नैप लाइन पोजीशन में प्रसुन ओझा गाजीपुर प्रथम, पंकज कुमार मिर्जापुर द्वितीय, 300 गज थ्रीपी पोजीशन में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह वाराणसी प्रथम स्थान, विपिन पासवान वाराणसी द्वितीय स्थान पर रहे। चल बैजंती एलार्म एफीशियेंसी रेस मिर्जापुर प्रथम, रायफल शूटिंग (पूरानी स्पर्धा) वाराणसी प्रथम, रायफल शूटिंग(बिगबोर) वाराणसी प्रथम, रायफल शूटिंग (प्रोन पुरूष) वाराणसी प्रथम, रायफल शूटिंग (थ्रीपी बिगबोर) मिर्जापुर प्रथम, रायफल शूटिंग (प्रोन महिला) आजमगढ़ प्रथम, कारबाईन शूटिंग मिर्जापुर प्रथम, रिवॉल्वर/पिस्टल शूटिंग वाराणसी प्रथम स्थान पर रहे।
इस अवसर पर एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, एएसपी नगर नितेश सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed