फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rice laden truck caught fire

चावल लदे ट्रक में आग लगी

Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rice laden truck caught fire
भटेवरा गोदाम पर खडी ट्रक मे लगी आग - फोटो : MIRZAPUR
जिगना। मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम के सामने चावल लदे 12 चक्का ट्रक में सोमवार की भोर तीन बजे आग लग गई। जिससे चार टायर और चावल की कुछ बोरियां जल गईं। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया गया। ट्रक मालिक ने घटना की तहरीर विन्ध्याचल थाने में दी।लालगंज के पगार गांव स्थित पीसीएफ के गोदाम से 12 चक्का ट्रक 500 बोरी चावल लाद कर 13 जनवरी को भटेवरा स्थित गोदाम पर पहुंची थी। मकर संक्रांति पर्व के चलते मजदूर ट्रक को खाली नहीं कर पाए तो ट्रक सड़क किनारे पटरी पर खड़ा था। रविवार की रात चालक रमेश कुमार व खलासी रंजीत ट्रक में ही सोए थे कि रात में अराजकतत्व ने ट्रक के टायर में आग लगा दी। तेज आवाज से टायर फटने पर आस-पास के लोगों के साथ चालक व खलासी की नींद खुली। चार बजे आग पर काबू पाया गया। ट्रक के चार टायर पूरी तरह से व दो टायर मामूली रूप से जले हैं। चावल का कितना नुकसान हुआ है। यह ट्रक खाली होने के बाद ही पता चलेगा। चर्चा है कि एक बाइक पर दो लोग आए थे। एक व्यक्ति टायर में आग लगाने के बाद बाइक पर बैठ कर चला गया। संयोग था कि पीछे फार्चून तेल लाद कर एक ट्रक खड़ा था। उसमे आग नहीं लगी। गोदाम प्रभारी शालिनी शर्मा ने कहा कि बदनाम करने के लिए यह घटना की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed