{"_id":"621bcaa78e9a903be1648686","slug":"return-the-bottle-for-every-household-tap-scheme-manoj-tiwari-mirzapur-news-vns640833745","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर नल योजना के लिए टोटी वापस करो : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर नल योजना के लिए टोटी वापस करो : मनोज तिवारी
विज्ञापन
जमालपुर। सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि योगी सरकार में बेटियों को इतना बल मिल गया है कि अब कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी कहती हैं कि बेटी हूं, मैं भी लड़ सकती हूं। पहले बेटियों को रौंदने का कार्य किया जाता था। उन्होंने कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों को निशाने पर लेते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। वे देवकली इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
नियत समय दो बजे से करीब दो घंटे बिलंब से उनका हेलीकॉप्टर चार बजे इंटर कॉलेज के परिसर में उतरा। यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी कभी झूठे वादे नहीं करती बल्कि वह जरूरत के समय करके दिखाती है। कोरोना काल में निशुल्क टीकाकरण इसका उदाहरण है।
कहा कि बीजेपी की सरकार बनाने पर इंटर पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी, किसानों के लिए फ्री बिजली, 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त में रोडवेज बस यात्रा, 2 करोड़ युवाओं के हाथों में मुफ्त स्मार्टफोन एवं होली दीवाली में मुफ्त सिलिंडर गैस मिलेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता की पार्टी बनना तय है। इसलिए हर घर नल योजना के तहत सप्लाई देने के लिए टोटी वापस किया जाय। सपा नेता टेंशन में आ गए हैं। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने एवं कमल खिलाने का अपील लोगों से किया। सांसद ने गीत गाकर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया।