फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Resistance to increased electricity rates

बढ़ी बिजली दरों का विरोध

Fri, 08 Dec 2017 12:19 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 08 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Resistance to increased electricity rates
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत दरों को तत्काल वापस कराने की मांग की। धरना के दौरान वक्ताओं ने व्यापारियों, किसानों, छात्रों, नौजवानों एवं गरीब जनता का शोषण करने वाली प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिलाधिकारी वित्त व राजस्व के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेज कर किसानों को मिलने वाली बढ़ी विद्युत दरों को वापस कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि एक तरफ देश की जनता, व्यापारी एवं किसान नोटबंदी, जीएसटी व महंगाई से परेशान थी। कहा कि प्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार ने किसानों को मिलने वाली बिजली, जो ग्रामीणों को 50 रुपये प्रति किलो वाट फिक्स चार्ज एवं दो रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से मिलती थी, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज एवं पांच रुपये 50 पैसा प्रति यूनिट करके 63 प्रतिशत से 150 प्रतिशत बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपा कर किसानों के ऊपर महंगाई थोपने का काम कर रही है। धरने में गुलाब चंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुनील कुमार सिंह, रोहित शुक्ला, जवाहर मौर्या, कृपाशंकर, स्वामी शरण दुबे, लक्ष्मण , विजय बाबू मिश्रा, आनंद तिवारी, कुतुबुद्दीन अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed