फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Republic Day celebrated with pomp in the district

जिले में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in the district
गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहरण के साथ स्कूली बच्चों की तरफ से देश भक्ति पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही खेलकूद का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त कार्यालय एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय एकता, अखंडता धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाये रखने के दृष्टिगत शपथ भी दिलायी गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहरण से पूर्व नार घाट स्थित शहीद उद्यान पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सबसे पहले जनपद की लोक गायिका अजीता श्रीवास्तव को पद्म श्री सम्मान मिलने पर बधाई देते हुये कहा कि यह जनपद के लिये गौरव की बात है। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने भी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए लोकतंत्र व गणतंत्र को मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

जिले के शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडारोहण के बाद विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के सपूतों को नमन किया गया। केबी कालेज में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। डॉ भवभूति मिश्र, डॉ अरविन्द मिश्र, डॉ श्यामलता सिंह, डॉ गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ रेनुरानी सिंह, डॉ राकेश शुक्ल, डॉ अशोक कुमार सिंह चन्देल, डॉ इंदभूषण द्विवेदी, डॉ रमेश चन्द्र ओझा, डॉ मकरन्द जायसवाल, डॉ कुलदीप पांडेय, डॉ ज्योतिश्वर मिश्र, डॉ अशोक कुमार पांडेय, डॉ अम्बुज पांडेय, डॉ किरन सिंह आदि मौजूद रहे। संस्कार भारती मिर्जापुर इकाई द्वारा भारत माता पूजनोत्सव का कार्यक्रम भारतीय शिशु मंदिर नारघाट पर किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई। अध्यक्षता डॉ रामकृष्ण गुप्त भूतपूर्व प्राचार्य जीडी बिनानी महाविद्यालय ने की। इकाई के अध्यक्ष राजकुमार पाहवा ने भारत माता के पूजन के पश्चात सभी वक्ताओं को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। गोष्ठी में डॉ रमेश चंद्र ओझा, पंडित राम दुलारे शास्त्री, संतोष, डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी ने विचार व्यक्त किए। डॉ राकेश दुबे ने संचालन किया। इस दौरान विष्णु नारायण मालवीय, शंकर राय, कृष्ण मोहन गोस्वामी, राजपति ओझा, संतोष तिवारी, रमेश बाबू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ विवेक सिंह, आशुतोष सोनी, इंदु गुप्ता, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चेयरमैन रमेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राजकुमार पांडेय, भरत तिवारी आदि मौजूद थे। ग्रामीण अंचलों में गणतंत्र दिवस बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय, स्कूलों, कालेजों, स्वास्थ्य केंद्रों व पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। कोरोना महामारी के चलते पहले की तरह स्कूलों और कालेजों में कार्यक्रम नहीं हुए, लेकिन अधिकांश स्थानों पर कोविड नियमों का पालन करते हुए गोष्ठी व संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ रामदरस चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, अनूप दुबे, शशिकांतधर द्विवेदी, राजेश मिश्र, सुजीत कुमार सिंह, शेषनारायण सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अघौली दीपक बिंद ने पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय, ग्राम प्रधान मसारी रमेशचंद बिंद ने पंचायत भवन पर झंडा फहराया। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक विंध्यवासिनी बिंद, जमील मास्टर, उदयचंद, शीतल, कविता देवी, हरिदास आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय परवाराजधर में ग्राम प्रधान महेंद्र बहादुर ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार पाठक, सहायक अध्यापिका रीता शर्मा, शिवानी कुशवाहा, रामभरोस बिंद, रितेश कुमार पांडेय, निर्जला देवी मौजूद रहीं। पथरादशौंधी में ग्राम प्रधान सुमन त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर त्रिलोकीनाथ पांडेय, राजनीश त्रिपाठी, चंद्रभूषण आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सरैया में ग्राम प्रधान ज्वालादेवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरनाथ बिंद, कांता प्रसाद, चिंतामणि रहे। प्राथमिक विद्यालय गुरुसंडी में प्रधान शीला देवी ने झंडा फहराया। प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा गुप्ता, बसुंधरा भारती आदि मौजूद रहे। पंचायत भवन पर मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पांडेय ने झंडा फहराया। इस मौके पर रमेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। जिगना के पं महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में डा मनीष चतुर्वेदी, ऋषभ चतुर्वेदी राज पब्लिक स्कूल नरोइया में विनोद कुमार दुबे, आनंद पांडेय, केजी एस महाविद्यालय जोपा में राम सहाय सिंह, प्रभूनाथ इंटर कालेज में रामचंदर यादव, ब्रदीनाथ यादव इंटर कालेज में विनोद कुमार यादव, सम्राट अशोक इंटर कालेज बिहसड़ा में राम आसरे कुशवाहा, महाशक्ति ब्रह्माश्रम इंटर कालेज में सुशील कुमार सिंह, रामप्रताप यादव इंटर कालेज में सूर्यमणि यादव गुलाब कली बालिका इंटर कालेज में आराधना पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह बाबू हिंछलाल यादव इंटर कालेज में केशराज यादव, कृष्णा सिंह, पब्लिक स्कूल बबुरा में आशीष सिंह, श्रीनाथ इंटर कॉलेज में रमेश सिंह, बोधनराम बिंद इंटर कालेज में कमलाशंकर बिंद, दीपनारायण इंटर कालेज में अवधेश कुमार, अमरावती इंटर कालेज में ताड़कनाथ तिवारी, रामकिशोर पारसनाथ इंटर कालेज में आनंद मोहन मिश्र ने ध्वजारोहण किया। चील्ह विकासखंड में प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अनिल सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत हरिशंकर पांडेय, उदय प्रकाश, अभिषेक पाराशर, विनोद यादव, अनिल आदि मौजूद रहे। चील्ह थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय गड़गेड़ी में ग्राम प्रधान चन्द्र शेखर यादव, श्री सीताराम बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल श्रीपट्टी में प्रबंधक विनोद कुमार दुबे, प्राथमिक विद्यालय विष्णु पट्टी में प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे, प्राथमिक विद्यालय कमासिन पर प्रधानाध्यापक रमाकांत दुबे ने झंडा फहराया। लालगंज के श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. केके गिरी, डॉ सुजीत सिंह, तहसील में उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर तहसीलदार शशांक शेखर राय के अलावा राहुल मिश्रा भी मौजूद रहे। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रमाकांत, बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में डॉ. धर्मजीत सिंह, प्रबंधक कृष्णकांत दुबे, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेश दुबे व पूर्व प्रधानाचार्य रामराज त्रिपाठी के साथ अरविंद पांडेय, रविकांत शुक्ला, सूफिया बेगम, अंजू, अल्का, अनामिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed