फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Report sought for construction of FOB at Chunar station

Mirzapur News: चुनार स्टेशन पर एफओबी बनाने के लिए रिपोर्ट मांगी

Sun, 16 Nov 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Report sought for construction of FOB at Chunar station
चुनार। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को चुनार स्टेशन का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्मों के बीच सुगमता बढ़ाने के लिए प्रस्तावित एफओबी के संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दाैरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक, चार और पांच के मध्य कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरिंग विभाग से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने अधिकारियों से संयुक्त प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र भेजने को कहा ताकि उपयुक्त स्थान तय होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
विज्ञापन

प्रस्ताव है कि नया एफओबी प्लेटफार्म नंबर एक को सीधे अन्य प्लेटफार्मों से जोड़ते हुए स्टेशन के मध्य भाग में बनाया जाए।
वहीं मौजूदा फुटओवर ब्रिज को हाईवे से जोड़ने के लिए डीएफसीसी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एफओबी बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी काफी दिनों से मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण से पूर्व डीआरएम ने चोपन–चुनार रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों की स्थिति जानी। कहा कि समय से हर काम पूरा होना चाहिए। सक्तेशगढ़, विश्वनाथपुरी, लूसा सहित कई स्टेशनों पर प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि दोहरीकरण परियोजना को 2027 तक तय समय में हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
ट्रेन संचालन, रेल सुरक्षा और यात्रियों की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीओएम वैभव त्रिवेदी, एडीईएन संजय चौधरी, डीसीएम प्रथम हरिओम, स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed