फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Report of polling stations sought from zonal and sector magistrates

Mirzapur News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मांगी गई मतदान केंद्रों की रिपोर्ट

Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report of polling stations sought from zonal and sector magistrates
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने छानबे विधानसभा में हो रहे उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने मजिस्ट्रेटों से 12 अप्रैल तक उनके क्षेत्र में पड़ने वाले प्रत्येक मतदान केंद्र का भ्रमण कर निरीक्षण करने तथा वहां रैंप, फर्नीचर, पेयजल सुविधा, शौचालय आदि की स्थिति जानकारी लेकर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि भ्रमण के दौरान इस तथ्य को अपने ढंग से पता लगाने का प्रयास करें कि किसी दबंग अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर अथवा किसी प्रकार का लालच देकर मतदाताओं से उनका पहचान पत्र जमा कराने का प्रयास तो नहीं किया गया है। यह जानकारी भी करने को कहा कि किसी दावेदार द्वारा सांप्रदायिक तनाव अथवा जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाला कोई भाषण अथवा अफवाह फैलाए जाने संबंधी बात तो नहीं कही जा रही है। उन्होंने मतदेय स्थल के क्षेत्र में जमीन संबंधी, जाति एवं अन्य किसी प्रकार की रंजिश आदि के बारे में जानकारी कर मतदेय स्थल की संवेदनशीलता का आकलन करके रिपोर्ट में उल्लेख करने का भी निर्देश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान टोलियों को बूथों तक ले जाने के लिए वाहनों के आवागमन में यदि कोई समस्या हो तो उसका भी रिपोर्ट में जिक्र करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी लालंगज भरत लाल सरोज के अलावा सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed