फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Remembering Vallabhbhai Patel and Indira Gandhi

याद किए गए वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी

Mon, 01 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Remembering Vallabhbhai Patel and Indira Gandhi
जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोहरी में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती माल्यार्पण करते क्षेतीय ग् - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पटेल चौराहा भरूहना पहुॅचकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्जन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त रमेश कुमार ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियो, कर्मचारियो को भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्ता को बनाये रखने के प्रति शपथ दिलायी। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर यादव,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार सिंह ने भी दोनो महान विभूतियो के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने मंडलीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किएा। वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भी कुष्ठ रोगियो एवं वृद्धजनों को फल बांटे। इसके पूर्व सुबह प्राइमरी व जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयो के छात्रों ने रैली निकाली। स्टेडियम में सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक स्लोगन का संकलन भी किया गया। जीआईसी ग्राउंड महुवरिया में सूचना विभाग के द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर एलईडी वीडियो वैन के द्वारा फिल्म शो प्रदर्शित किया गया। उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रोटरी क्लब विंध्याचल ने पटेंगरा नाला स्थित महिला वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिलाओं के बीच फल, बिस्किट, नमकीन का वितरण किया। इस मौके पर सीएमओ प्रभु दयाल गुप्ता, सचिव मयंक गुप्ता, डॉ मंजू यादव, गिरीश चंद्र दुबे, साहित्य प्रकाश मिश्रा, संतोष गोयल, अनिल बरनवाल उपस्थित रहे। लालगंज : बाबू उपरोध इंटर कालेज में रविवार को सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनो विभूतियों को व उनके कार्यों को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का काम किया। विशेष अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मिर्जापुर के प्रभारी सतवीर सिंह ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत को पूरा देश याद कर रहा है। इस दौरान मिन्हाज अहमद छोटे खान, शिव शंकर चौबे, राम सिंह, गुलाब पांडेय, अमिताभ पांडेय, कैलाश नाथ उपाध्याय, कृष्णा गोपाल चौधरी, भूपेंद्र शुक्ला, राज धर दुबे आदि थे। जीडी बिनानी पीजी कालेज में पटेल जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आयुष कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय प्रिया मौर्या व तृतीय स्थान शिवप्रकाश प्रजापति ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तनु पांडेय, द्वितीय आयुष कुमार श्रीवास्तव व तृतीय स्थान सद्दाम ने प्राप्त किया। गोष्ठी में प्राचार्य डा. उमेश सिंह, डा. अखिलेश नारायण मिश्र, डा. शशिधर शुक्ल, डा. ऋषभ कुमार, डा. बी सिंह ने विचार प्रकट किया। संचालन डा. ध्रुवजी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed