{"_id":"6778fa128c191a446f0c8920","slug":"rehearsal-of-ndrf-team-team-alertness-was-tested-regarding-drowning-prevention-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : एनडीआरएफ टीम का पूर्वाभ्यास, डूबने से बचाव को लेकर जांची गई टीम की सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : एनडीआरएफ टीम का पूर्वाभ्यास, डूबने से बचाव को लेकर जांची गई टीम की सक्रियता
Sat, 04 Jan 2025 02:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:37 PM IST
सार
धार्मिक स्नान का पर्व शुरू होने वाला है लिहाजा हर जिले में प्रशासनिक तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं मिर्जापुर में चुस्ती को जांचने के लिए अग्निशमन की टीम ने पूर्वाभ्यास किया और इनके साथ अन्य विभागीय टीमें भी रही। घाट किनारे व्यक्ति को डूबते देखा गया और उसके बाद चंद मिनटों में टीम ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
पूर्वाभ्यास करती सुरक्षा की टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिर्जापुर में एनडीआरएफ की टीम सहित अन्य टीमों ने राहत और बचाव को लेकर तैयारी का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पहले घाट किनारे से अभियान की शुरूआत हुई। मध्य धारा में डूब रहे व्यक्ति को बचाया और अपनी चुस्ती दिखाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंथ शिवाला स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लगने व बचाने पूर्वाभ्यास कर अपनी सफलता को दर्शाया जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। बताते चलें कि महाकुंभ् से पहले सुरक्षा के हर मानकों को लेकर चुस्ती का अभियान हर जिले में चलाया जा रहा है इसी क्रम में यहां भी पूर्वाभ्यास कर चुस्ती को जांचा गया।
विज्ञापन