फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registration will be done for purchase of wheat from mobile based OTP

मोबाइल आधारित ओटीपी से गेहूं खरीद का होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Registration will be done for purchase of wheat from mobile based OTP
मिर्जापुर। शासन के निर्देशानुसार जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1,925 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराया जा सकता है। इस वर्ष मोबाइल आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। किसानों से कहा गया है कि पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाईल नंबर ही अंकित कराएं जिससे एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। पंजीकरण कराते समय कृषक को अपनी खतौनी में अंकित नाम को सही-सही दर्ज कराना है। खतौनी में उल्लिखित समस्त नामों में अपना नाम चुने जाने का विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध है। किसानों को अपने आधार कार्ड में अंकित नाम व संख्या तथा लिंग सही-सही भरना है।
विज्ञापन

इस वर्ष गेहूं की खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी। कृषकों का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जायेगा। पीएफएमएस के माध्यम से त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो सके इसके लिये किसानों से कहा गया है कि वे अपना बैंक खाता सीबीएस युक्त ऐसी बैंक शाखा में खुलवाएं जिसमें पीएफएसएस की सुविधा हो तथा बैंक खाता व आईएफएससी कोड भरने में विशेष सावधानी रखें। इसके अतिरिक्त वे अपने संयुक्त बैंक खाते के स्थान पर एकल बैंक खाते को ही पंजीकरण में दर्ज कराये। जिन कृषकों द्वारा धान खरीद वर्ष 2019-20 में पंजीकरण कराया गया है। उन्हे पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। परंतु उस पंजीकरण को संशोधित कर या बिना संशोधन के पुन: लॉक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं बिक्री के लिए किसानों से कहा गया है कि वे अपना गेहूं बेचने हेतु पंजीकरण समय से करा लें। साथ ही गेहूं बिक्री के समय पंजीकरण प्रपत्रों के साथ-साथ कम्प्यूटराइज्ड खतौनी, फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड अवश्य साथ लायें। साथ ही गेहूं विक्रय के बाद केन्द्र प्रभारी से पावती अवश्य प्राप्त कर लें।

इस बाबत जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए शासन के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों से आग्रह है कि वे निर्देशानुसार पंजीकरण कराकर खरीद के लिए निर्धारित प्रपत्र साथ लाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed