{"_id":"62016e4a6d0b760f3f67df61","slug":"recovery-from-vehicles-will-start-soon-at-the-new-toll-plaza-mirzapur-news-vns637491272","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी नये टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगी नये टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बनाए गए टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली शुरू होने से पूर्व यूपी स्टेट हाईवे अथारिटी की ओर से गठित स्वतंत्र सलाहकार टीम ने सोमवार को सड़क की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान टीम ने वनस्थली महाविद्यालय के पास नवनिर्मित टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यहां वाहनों से वसूली शुरू करा दी जाएगी।
सोनभद्र से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को अहरौरा से बिना टोल अदा किए मार्ग बदल दिए जाने से निर्माण इकाई टोलवेज को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसे रोकने के लिए वनस्थली महाविद्यालय के पास नया टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है। जिस पर वसूली की प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व यूपी स्टेट हाईवे अथारिटी द्वारा गठित स्वतंत्र सलाहकार की टीम ने पड़ताल के दौरान सोमवार को भौतिक सत्यापन किया। उनकी रिपोर्ट के बाद अनुमति मिलने पर इस टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली शुरू करा दी जाएगी। वनस्थली महाविद्यालय के पास से सोनभद्र अथवा वाराणसी जाने वाले वाहनों को इस नाके पर टोल का भुगतान करना होगा। फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल अदा कर चुके वाहनों की यात्रा अनुमन्य होगी। इस संबंध में बताया गया कि एस एच 5 ए सहित अन्य परियोजनाओं के निर्माण के दौरान गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी द्वारा मौजूदा राज्यमार्ग परियोजनाओं का स्वतंत्र निरीक्षण कराया जा रहा है। पर्वतीय इलाकों, झीलों और झरनों से घिरा अहरौरा का इलाका पर्यटन की दृष्टि से सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। अब लखनिया दरी, चुना दरी जलप्रपात, भलदरिया, सुख दरिया तथा अन्य रमणीय स्थलों के अलावा वाटर पार्क तक की यात्रा के लिए सैलानियों को टोल नाके पर कर की अदायगी करनी पड़ेगी। एसीपी टोलवेज के समन्वय प्रबंधक अम्बरीष सिंह का कहना है कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल कटाना पड़ता रहा है। इससे बचने के लिए वाहन चालक अहरौरा से चकिया अथवा जमुई की ओर वाहन लेकर चले जाया करते रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए वनस्थली महाविद्यालय के पास चेक टोल बनाया गया है। फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल की अदायगी करने वाले वाहनों की सोनभद्र के लिए यात्रा अनुमन्य होगी। इस टोल नाके पर उनको किसी प्रकार का कोई कर का भुगतान नहीं करना होगा।