फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reckless action officers will be on

लापरवाह अफसरों पर की जाएगी कार्रवाई

Sun, 04 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 04 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Reckless action officers will be on
नवरात्र मेले को भव्य बनाने के लिए समस्त अधिकारी अपने कार्यों को पूरी तत्परता एवं गुणवत्ता पूर्वक करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सभी अधिकारी अपने कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। यह बातें प्रशासनिक भवन में आयोजित मेला संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजेश सिंह ने कही।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी राजेश  सिंह ने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मेला क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कार्य अपनी निगरानी में कराएं तथा कराए गए कार्य की रिपोर्ट मेला प्रभारी, नगर मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में सोडियम, स्ट्रीट लाइट 10 अक्तूबर तक क्रियाशील हो जाने चाहिए। उन्होंने गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम करने का निर्देश दिया तथा पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित करने का निर्देश ईओ नगर पालिका को दिया।

अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को हिदायत देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में सड़कों को अविलंब दुरूस्त करा दिया जाए ताकि यात्रियों को आवगामन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि वे मेला क्षेत्र में जर्जर तारों को तत्काल बदल दें तथा मेले में विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था बनाएं। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे पूरे मेला क्षेत्र में छुटृटा पशुओं को पकड़वाने का अभियान चलाएं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित कि वे बसों के संचालन संबंधी डिस्पले बोर्ड लगवाएं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मेले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें।


इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, ईओ नगर संजय कुमार, एसडीएम सदर राजकुमार, सीओ सीटी श्वेता श्रीवास्तव सहित श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, मंत्री, अवनीश मिश्र, सदस्य उपेंद्र त्रिपाठी,  ईओ नगर पालिका संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed