फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   rebuke the lekhpal for carlessness

लापरवाही पर लेखपाल को फटकार 

Wed, 18 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 18 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rebuke the lekhpal for carlessness
सदर तहसील में पंजीकरण कराते फरियादी। अमर उजाला
 प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया । लालगंज तहसील में 142 मामले आए जिनमें से मौके पर 32 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार ने थरपरसिया के लेखपाल को पैमाइश में लापरवाही करने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी ने हलिया के अहुगी गांव की जयललिता पत्नी स्व चंद्रमा प्रसाद को दो लाख का आपदा राहत चेक  दिया। हलिया रोड की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता और पीडब्लूडी के सहायक अभियंता के बीच तू तू मैं मैं हुई, जिससे तहसील दिवस हंगामेदार रहा। तहसील दिवस पर अधिकांश मामले पेयजल, सूखा राहत चेक, जमीन, राशन कार्ड, कोटे आदि के आए। वहीं एक फरियादी प्रार्थना पत्र के रजिस्ट्रेशन क राने के दौरान बेहोश हो गया। वहीं उपरौध अधिवक्ता संघ के  पदाधिकारी चंद्रदत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में हलिया सड़क मरम्मत की मांग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र साैंपा गया। सीडीओ ने पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड अभियंता को तलब किया।
विज्ञापन


हलिया एसओ आरके सिंह ने पहुंच कर अभियंता को समझाया तब मामला शांत हुआ। देवहट के जय प्रकाश केशरी ने राशन कार्ड में गांव के ही व्यक्ति पर सुविधा शुल्क लेकर वितरण करने का आरोप लगाया। प्रभारी जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया। थरपरसिया के पूर्व प्रधान श्यामसुंदर दुबे ने गांव में लेखपाल पर सूखा राहत वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया और मांग किया कि लेखपाल पर कार्यवाई की जाए। तहसील दिवस में एसपी अरविंद सेन, एसडीएम दिवाकर सिंह, सीओ अखिलेश राय, नायब तहसीलदार अजय पांडेय,ब्लाक प्रमुख महेंद्र गिरि, बीईओ किरनबाला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में एसडीएम सदर रत्नप्रिया की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना गया। तहसील दिवस पर 240 मामले आए जिनमें से पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ सिटी कुलभूषण ओझा, तहसीलदार आरपी सिंह, बीडीओ सूरज यादव, नायब तहसीलदार विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।चुनार में एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना गया। जिसमें लाल दरवाजे के पास नशेड़ियों का जमावड़ा लगने और स्कूल जाने वाली लड़कियों पर छींटाकशी का मामला छाया रहा। एसडीएम ने सीओ उमेश चंद्र को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस पर 72 मामले आए जिनमें से सात मामलों का निस्तारण किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed