फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramnagar's team emerged victorious after hitting a six off the last ball.

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर विजयी हुई रामनगर की टीम

Wed, 19 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar's team emerged victorious after hitting a six off the last ball.
चुनार में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में रामनगर की विजेता टीम को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि एवी भ? - फोटो : MIRZAPUR
चुनार। बालूघाट पर विक्रम क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 21 दिवसीय कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। हनुमान स्पोर्टिग क्लब रामनगर ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत हासिल की। टास जीतकर रामनगर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और शहनाई स्पोर्टिग क्लब को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। आठ ओवर खेलकर शहनाई क्लब ने 98 रन बनाया और रामनगर की टीम को जीत के लिए 99 रन का लक्ष्य दिया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हनुमान स्पोर्टिग क्लब रामनगर की टीम सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाते हुए 100 रन बनाकर विजेता हुई। विजेता, उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि एवी भईया व पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैंच का पुरस्कार रामनगर टीम के खिलाड़ी भाष्कर को दिया गया। भाष्कर ने 23 गेंद पर 10 छक्के लगाये थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। दोनों से सर्वोपरि है खेल को आपसी सौहार्द व खेल भावना से खेलना। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, जेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रदीप रस्तोगी, सभासद राजेश कुमार राजू, सूर्यबली यादव, समर्थ सिंह पटेल, सर्वेस कुमार सहित आयोजन समिति के महेन्द्र साहनी,मनीष राय, गुलाब साहनी, अनिल, तालीम कुरैशी, अंशू, शाहिद आलम आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed