फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramlila is a medium to learn the art of living

जीवन जीने की कला सीखने का माध्यम है रामलीला

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramlila is a medium to learn the art of living
चुनार। नगर में बुधवार की रात श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में मुकुट पूजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला का मंचन मनोरंजन का मात्र साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखलाने वाला एक धार्मिक साधन है। रामलीला इस बात की प्रेरणा देती है कि हमें अपने माता-पिता अग्रज व अनुज से किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने कहा कि माता के आदेश पर जहां राजगद्दी त्याग कर श्रीराम चौदह वर्ष वनवास को चले गए। वहीं, अनुज भाई भरत गद्दी पर न बैठकर श्रीराम की चरण पादुका रखकर वन से वापस होने तक पूजा करते रहे। कहा कि समाज के लोगों को श्रीराम व भरत के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के 178वें मुकुट पूजन रामलीला के पुरोहित योगेश मिश्र व शशिकांत मिश्र ने विधिविधान से मुकुट पूजन कराया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि कोतवाल गोपालजी गुप्ता का समिति की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता व समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्नि देकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के क्रम में इस वर्ष भी 21 दिवसीय रामलीला का मंचन न कर परम्परा को कायम रखते हुए नियमित रामलीला भवन में मुकुट की आरती की जाएगी। इस दौरान संरक्षक बचाऊ लाल सेठ, रामजी साहू, रामआसरे दास, अनिल गुप्ता, गौरीशंकर दीक्षित, गोबिंद जायसवाल, श्याम सुंदर शाह, चन्द्रशेखर, मुन्ना पांडेय, आदि प्रमुख मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed