फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Quickly resolve the work assigned by public representatives: Nandi

जनप्रतिनिधियों के बताए कार्य का त्वरित निस्तारण करें : नंदी

Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Quickly resolve the work assigned by public representatives: Nandi
पुलिस लाइन सभागार में कोर कमेटी की बैठक को संबो​धित करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी, 
मिर्जापुर। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधि जो भी समस्या अथवा कार्य के लिए कहते हैं तो उनका तुरंत निस्तारण किया जाए। वे बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं की उनको जानकारी दी। बैठक में विधायक नगर, मड़िहान, मझवां ने बिजली निगम के समस्याओं की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में लघु उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को बढ़ाकर व त्रुटिपूर्ण बिल प्राप्त होने की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसे उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा फोन भी रिसीव नहीं किया जाता। ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारियों के कार्यशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर व नगर विधायक ने जल निगम के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने व खोदे गए सड़कों की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों में एक-दो लापरवाह राजस्वकमिर्यों और थानों में कतिपय निरीक्षकों के कार्य शैली में भी सुधार लाने की शिकायत की गई। प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि सभी के समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि थाना तहसील व अन्य किसी अधिकारी के पास यदि किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा किसी समस्या व किसी व्यक्ति के समस्या के समाधान के लिए फोन किया जाता है तो पात्रता के आधार पर प्राथमिकता पर त्वरित निस्तारण कर समाधान किया जाए।

मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि लापरवाह राजस्वकर्मियों को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई की जाए। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्र, रमांशकर सिंह पटेल, शुचिस्मिता मौर्या, रिंकी कोल, डीएम पवन गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, पीडी धर्मजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed