फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pulses and vegetables disappearing from the plate of the poor

गरीबों की थाली से गायब हो रही दाल और सब्जियां

Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pulses and vegetables disappearing from the plate of the poor
मिर्जापुर। महंगाई के चलते गरीबों की थाली से दाल और सब्जियां गायब हो रही हैं। वैश्विक महामारी के शुरुआती दौर से ही दाल, सरसों तेल और रिफाइंड तेल के बढ़े दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी खाद्य सामग्रियों पर छाई महंगाई से गरीबों का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में आलू, प्याज को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बात दलहन और तिलहन की करें तो अरहर दाल सौ रुपये के नीचे नहीं है। चना दाल 65, मसूर दाल 80, उरद दाल 95 और मूंग दाल सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। रिफाइंड तेल जहां 160 रुपये बिक रहा है तो वहीं सरसों तेल का भाव उतरने का नाम नहीं ले रहा है। दुकानों पर सरसों तेल 170 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। सरसों तेल के नाम पर मिल पर भी ग्राहकों से लूट मची हुई है। शुद्ध सरसों तेल के नाम पर मिल पर 190 रुपये किलोग्राम का भाव लिया जा रहा है। आलू लाल 15, आलू सफेद 14, प्याज 26, टमाटर 30, बैगन 60, परवल 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed