फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Published the provisional list of voters

मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित

Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Published the provisional list of voters
जिले की सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के मतदाताओं की सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाश कर दिया गया। इस सूची को अपर जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय व मतदान केंद्रों पर चस्पा किया गया है। अनंतिम सूची पर लोगों से सात नवंबर तक दावा तथा आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची में जो लोग नाम जोड़वाना चाहते हैं, वे सात नवंबर तक दावा कर सकते हैं। नाम संशोधन तथा सूची से नाम हटाने के लिए सात नवंबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जा सकता है। दावा तथा आपत्ति संबंधित कार्यालयों में दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दावों तथा आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद प्रस्तुत की गई आपत्ति व दावों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर की अनंतिम सूची में 27609 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। कुल 2126 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया है जबकि 9964 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसी तरह से चुनार नगर पालिका की अनंतिम सूची में 4892 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। कुल 218 लोगों के नाम संशोधित किए गए हैं और 2036 लोगों के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से नगर पालिका अहरौरा की अनंतिम सूची में 3055 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। कुल 247 लोगों के नाम में संशोधन किया गया है और 1466 लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत कछवां की अनंतिम सूची में 1917 लोगों के नाम शामिल हैं। कुल 71 लोगों के नाम में संशोधन किया गया है और 747 लोगों के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed