फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public Service Commission Chairman blew mannequin

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका

Sat, 04 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 04 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public Service Commission Chairman blew mannequin
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिर्जापुर एवं विंध्याचल की सम्मिलित इकाई द्वारा शुक्रवार को नगर के घंटाघर स्थित नगरपालिका परिषद के परिसर में संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने पीसीएस प्री की परीक्षा में हुई धांधली पर विरोध जताते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन


परिषद के नगर मंत्री मोहित गुप्ता ने कहा कि गरीब छात्र-छात्राएं रात दिन मेहनत करते हैं। उनके परिवार वाले एक-एक रुपये जुटाकर अपने बच्चों के परीक्षा तैयारी का खर्चा उठाते हैं, लेकिन जब उनके मेहनत का फल मिलने की बारी आती है तो अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार इस परीक्षा को दोबारा निष्पक्ष तरीके से कराए। पदाधिकारियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने पर इसे व्यवस्था का दोष बताते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। शिवम अग्रहरि ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव को बर्खास्त करते हुए दूसरी पाली की परीक्षा को रद्द  किया जाय। इस दौरान शिवम सिंह, सचिन जायसवाल, शुभम सिंह, अमर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed