{"_id":"6344737402358633744f55bd","slug":"pt-vijayanand-mishra-khaira-sikhad-marg-is-a-victim-of-neglect-mirzapur-news-vns678427133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा का शिकार है पं. विजयानंद मिश्र-खैरा सीखड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा का शिकार है पं. विजयानंद मिश्र-खैरा सीखड़ मार्ग
विज्ञापन
विजयानंद मिश्र-खैरा सीखड़ मार्ग पर कई जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर गिट्टियां उखड़ जाने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर स्कूल बच्चे आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
इस मार्ग से प्रतिदिन कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बीच-बीच में मार्ग की मरम्मत का काम कराया तो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर खराब हो जाती है। बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से बाइक सवार व स्कूली छात्र व छात्राएं आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग समय-समय पर उठाई जाती रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक गुजरते हैं, इसके बावजूद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क की अविलंब मरम्मत कराए जाने की मांग की है।