फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provision of accessible workbooks for children with special needs

Mirzapur News: विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए की गई सुगम्य कार्य पुस्तिका की व्यवस्था

Mon, 15 Apr 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Provision of accessible workbooks for children with special needs
मिर्जापुर। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को समेकित शिक्षा के तहत उत्तम शिक्षा देने के लिए सुगम्य कार्य पुस्तिका की व्यवस्था की गई है। इसके प्रयोग से बच्चे अपने विषय को भली भांति समझ सकेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 3754 विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी के लिए कई प्रकार की कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें भी हिंदी भाषा और गणित पर विशेष जोर दिया गया है। चित्रों से सजी इस कार्य पुस्तिका से बच्चे प्रेरित होंगे। हालांकि दृष्टि बाधित बच्चों के लिए यह सुविधा नहीं है, क्योंकि उनको ब्रेल लिपि वाली पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बाकी मूक वधिर अथवा अन्य प्रकार के दिव्यांग बच्चों को इससे लाभ होगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लगभग 700 पुस्तिकाएं आई हैं। चित्रों से सजी इन पुस्तिकाओं को देखकर बच्चे प्रसन्न होंगे और उसे जानने की उत्कंठा जागृत होगी। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज सिंह ने बताया कि पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे बच्चों को नि:संदेह लाभ होगा और उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed