{"_id":"5ee117f38ebc3e42df17f35e","slug":"provide-industry-according-to-skills-mirzapur-news-vns5293940161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करें उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करें उद्योग
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में बुधवार को रोजगार समिति की बैठक हुई। इसमें उपस्थित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों व प्रबंधकों से मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि वे आने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल अथवा हुनर के अनुसार रोजगार प्रदान करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो भी प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं वह किसी न किसी व्यवसाय अथवा उद्योग में महारत रखते हैं। इसलिए शासन के निर्देशानुसा उनकी योग्यता को पहचानते हुए स्थानीय उद्योग एवं एजेंसियां उनको रोजगार प्रदान करें ताकि उनकी आजीविका बाधित न हो और वे शांतिपूर्ण जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि एजेंसियां इसके लिए प्रवासी श्रमिकों से संपर्क कर सकती हैं। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग व अन्य कई विभाग व एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग मनरेगा से डबटेलिंग कर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएं। प्रोजेक्ट शासन का होगा, व्यवस्था मनरेगा से होगी लेकिन काम संबंधित विभाग मसलन पीडब्लूडी, जलनिगम जैसे विभाग कराएंगे। वीसी में डीएम सुशील कुमार पटेल, सीडीओ अविनाश सिंह आदि थे।