{"_id":"62699859fb34653e8473b87d","slug":"provide-benefits-of-schemes-to-every-eligible-person-bhupendra-chaudhary-mirzapur-news-vns6506381130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में पंचायत राज विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की मंडल स्तरीय बैठक कर समीक्षा की।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मिशन सबका साथ सबका विकास को फलीभूत करने में ग्राम स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। मुख्यमंत्री की तरफ से 100 दिन में विकास के लक्ष्य को पूरा करने की जो कार्ययोजना बनाई गई है, उस पर तेजी से कार्य करते हुए पूरा कराएं। मंत्री ने निर्माणाधीन पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों एवं अंत्येष्टि स्थलों के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अपूर्ण कार्यों 15 दिन में पूरा करा लें। जो पात्र लोग किन्हीं कारणवश शौचालय की सुविधा से वंचित हैं, उन्हें चिह्नित कर योजना का लाभ दिलाएं। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता हो तो प्राथमिकता के आधार पर मांग संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने मंडल के अपर मुख्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में जिला पंचायत की तरफ से बनाई गई पुरानी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत कराने के साथ ही गड्ढामुक्त कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि सड़कें आवागमन के योग्य हो सकें। बैठक में ब्लॉकों में कंप्यूटर आपरेटरों की नियुक्ति के संबंध में निर्देशित किया गया कि जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता का चयन कर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में मंत्री ने कांजी हाउस के बारे में जानकारी ली। अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि गांवों में बनने वाले अमृत सरोवरों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी न जाने पाये। बताया कि प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। जिसमें पांच जिला पंचायत, तीन-तीन प्रत्येक क्षेत्र पंचायत तथा शेष अमृत सरोवर संबंधित ग्राम पंचायतों की तरफ से बनवाए जाएंगे। उप निदेशक पंचायती राज ने बैठक का संचालन करते हुये सभी योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। बैठक में मंडल के तीनों जिलों के जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदि अधिकारी मौजूद रहे।