फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   protest of government

हितों की अनदेखी कर रही है सरकार

Wed, 24 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
protest of government
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में इंजीनियर्स ने मंगलवार को विकास भवन में सामूहिक बैठक कर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन



बता दें डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से कार्य बहिष्कार चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में जनपद अध्यक्ष पन्ना लाल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को कोसा। संघर्ष समिति अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की ग्रेड पे 48 सौ करने, सात, 14, 20 वर्ष पर पदोन्नति, पदोन्नति वेतनमान, तीस लीटर पेट्रोल आदि की मांग की। मंडल मंत्री राजेश पांडेय ने सरकार और उनकी नीतियों को कोसा।
विज्ञापन


जनपद सचिव एसएन द्विवेदी ने बताया कि कार्य बहिष्कार लोक निर्माण विभाग में होगा। इस दौरान अशोक पांडेय, शैल यादव, सिकंदर पाल, राज नारायण, जीपी राय आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अनिल कुमार, आरसी वर्मा, शिवदीन, सत्यनारायण दूबे आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव बीएम वैश्यवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed