फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest against the market close

हमले के विरोध में बाजार बंद

Fri, 12 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 12 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest against the market close
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि
विज्ञापन
मंडल के तत्वावधान में नगर सहित जनपद के विभिन्न बाजार बंद रहे। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के ऊपर लखनऊ के न्यायालय परिसर में हुए प्राणघातक हमले के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जिले के समस्त बाजार बंद रहे।

व्यापारियाें ने कहा कि व्यापारी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बंद को सफल बनाने के लिए नगर के इमरती चौक स्थित जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी के आवास से व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न बाजाराें में भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सभा के रूप में तब्दील हो गया।

इस अवसर पर व्यापारियाें के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय को सौंपा।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि व्यापारी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व संासद बनवारी लाल कंछल पर अधिवक्ता वेशधारी कुछ असामाजिक तत्वाें द्वारा किया गया हमला कानून को हाथ में लेना व कानून को खुली चुनौती है।

 उन्हाेंने मांग किया कि अपराधियाें के बार लाइसेंस रद्द होने चाहिए और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला महामंत्री संजय सिंह गहरवार ने कहा कि इस बंद को संपूर्ण व्यापारी वर्ग का समर्थन मिला है।

 प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले की प्रत्येक क्षेत्र एवं वर्ग के लोगाें ने घोर भर्त्सना की है। जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शैलेंद्र अग्रहरि ने ऐसी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि व्यापारी वर्ग ने संपूर्ण प्रदेश में अभूतपूर्व समर्थन देकर बंद को सफल बनाया।

बंद को सफल बनाने में जिला युवाध्यक्ष अमित श्रीनेत के नेतृत्व में युवा व्यापारियों की टोली ने जोरदार नारेबाजी करते हुए बाजाराें का चक्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed