{"_id":"56dc85c14f1c1ba9538b4568","slug":"prisoner-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी ने की आत्महत्या
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी एक बंदी ने रविवार की दोपहर जिला जेल परिसर स्थित पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। खबर लगते ही जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मड़िहान थानाक्षेत्र के कुस्महा निवासी रामसजीवन (20) दो मार्च को जिला जेल लाया गया था।
उस पर पत्नी की हत्या का आरोप था। उसे बैरक नंबर एक में रखा गया था। अन्य बंदियों के साथ वह खाना खाने के बाद सो जाता था और किसी से बात नहीं करता था। रविवार करीब 11 बजे सभी बंदियों को खाना देने के लिए बाहर बुलाया गया था। इसमें रामसजीवन भी बाहर आया था।
सभी बंदी खाना लेकर परिसर में जा रहे थे। इसी दौरान रामसजीवन दौड़ कर परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और वहां से कूद गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बता दें कि रामसजीवन ने एक मार्च को अवैध संबंध के चलते ससुराल जाकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे दो मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। जेल में एक बंदी की पेड़ से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।
एसडीएम सदर रत्नप्रिया को मौके पर भेज कर जांच का आदेश दिया गया है। दो डाक्टरों का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है।- राजेश कुमार सिंह, डीएम।
हत्या के आरोप के बंदी रामसजीवन ने रविवार की सुबह 11 बजे जेल में स्थित पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा उसने क्यों किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। - ओपी कटियार, जेल अधीक्षक।