फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Priority to give healthy social environment to women

महिलाओ को स्वस्थ सामाजिक माहौल देना प्राथमिकता

Fri, 22 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Priority to give healthy social environment to women
जिला पंचायत सभागार में महिला आयोग का जन सुनवाई में महिलाओं की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सद - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई में कुल 20 मामले आए जिन पर कार्यवाही की गई। अनीता सिंह ने थाना हलिया के प्रकरण में पीड़िता के दोनों नाबालिग बच्चों के नामांकन के लिए समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय को निर्देश दिया गया कि वे इन बच्चों का प्रवेश कराएं। इसके साथ ही थाना कोतवाली कटरा से संबंधित पीड़िता को पुनर्वास के लिए सुधार गृह में रखने के लिए डीपीओ से कहा। पीड़ित महिलाओं के मामलों की कानूनी पैरवी के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय कर उन महिलाओं का सहयोग करने का निर्देश दिया। सदस्य ने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ सामाजिक माहौल देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अधिकारियों ने पीड़ितों के मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी हरि शंकर यादव, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात राय, सीएमएस डॉ. संजय पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधिगण, संबंधित थाने के प्रभारी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई एमएसके वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed