{"_id":"664596c8d99d93438a04f1b5","slug":"primary-school-friend-murdered-by-beheading-in-mirzapur-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिर्जापुर में दो दिन में मिली दूसरी लाश, कूचा हुआ था सिर; मारपीट और हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिर्जापुर में दो दिन में मिली दूसरी लाश, कूचा हुआ था सिर; मारपीट और हत्या की आशंका
Thu, 16 May 2024 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 10:47 AM IST
सार
Mirzapur News: जिले में तीन दिनों में लगातार तीन शव बरामद हो चुके हैं। इसमें एक जिगना थाना क्षेत्र के लिए बिहसड़ा कला में बालिका का शव और दो शव कछवां थाना क्षेत्र में गोधना और भैंसा गांव में बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियां में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी सिर कूंच हुआ था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया। कछवां थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन शव मिला है।
विज्ञापन
भैंसा गांव के पास सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा कि सड़क किनारे झाड़ियां में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शरीर में चोट के निशान हैं। सिर लहूलुहान हो गया था, जिससे लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त संतोष सिंह (47) के रूप में कराई। संतोष सिंह प्राथमिक विद्यालय केवटावीर में सहचर के पद पर तैनात था। मौके पर सीओ लालगंज शैलेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे। पुलिस हत्या मामले की जांच में जुटी हैं।