फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prepare action plan in advance for rescue in view of possible floods

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बचाव के लिए पहले से तैयार करे कार्य योजना

Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prepare action plan in advance for rescue in view of possible floods
मिर्जापुर। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयार शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक बाढ़ चौकियां एक जैसी सुव्यवस्थित बनाई जाएं। उनपर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का नाम लिखा हो। प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती शिफ्टवार 24 घंटे के लिए की जाए। ताकि बाढ़ निरोधक कार्यों पर बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्य स्थल पर बचाव हेतु आसानी से पहुंच सके। सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी, पुलिस या होमगार्ड द्वारा पेट्रोलिंग का प्रबंध करने के लिये पूर्व से व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर सिंचाई विभाग को 15 मई 2022 तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों से लेखपा या राजस्वकर्मी क्षति के आकलन तत्काल भेजें। ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा समय से दिया जा सके। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था का स्थल चिह्नत कर लिया जाय । बन्धों की मरम्मत कटान वाले क्षेत्र का सर्वे कर सिंचाई विभाग के सम्बन्धित अधिकारी पहले ही करा लें। चिकित्सा विभाग बाढ़ के समय चिकित्सा व्यवस्था 24 घंटा उपलब्ध रखने के लिए पर्याप्त भंडारण कर ले। बाढ़ से पूर्व आवश्यक टीके, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में कुल 37 बाढ़ चौकियां बनाई जाती हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अधिशाषी अभियंता सिंचाई सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed