फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations started for Saavan

Mirzapur News: सावन के लिए होने लगीं तैयारियां

Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for Saavan
मिर्जापुर। नगर के गंगा घाटों पर 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में आने वाले कांवड़ियों के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। उसके पहले ही शुक्रवार व शनिवार से कांवड़ियों का प्रस्थान शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की तैयारियां शुरु हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर के पक्का घाट, बरियाघाट, फतहां घाट, सुंदरघाट, बाबा घाट सहित अन्य कई घाटों से बड़ी संख्या में कांवड़ियां कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवद्वार व अन्य शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं। शुक्रवार व शनिवार को घाटों पर इनकी बड़ी संख्या होती है। इसको देखते हुए गंगा घाटों पर नगर पालिका की ओर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके साथ ही घाटों पर प्रकाश व्यवस्था दुुरुस्त कराई जा रही है। जो बिजली के पोल हैं, उन पर प्लास्टिक लपेटी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार से करंट की समस्या न हो। इसके पहले अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह व अन्य अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश भी दिया था। ईओ जी लाल ने बताया कि 11 जुलाई तक घाटों पर तैयारियां पूरी हो जाएंगी। किसी को कोई भी समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed