फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PRD worker faints and dies in Maa Vindhyavasini temple premises

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में गश खाकर गिरा पीआरडी कर्मी, मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
PRD worker faints and dies in Maa Vindhyavasini temple premises
मृतक पीआरडी जवान गोपाल कृष्ण दुबे। स्रोत - परिवार
विंध्याचल(मिर्जापुर)। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह प्रथम प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान गोपाल कृष्ण दूबे (55) गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि जवान को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गोपाल कृष्ण मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक प्रथम प्रवेश द्वार गणेश द्वार पर खड़े होकर ड्यूटी कर रहे थे। अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में माैत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जवान का विसरा सुरक्षित रख लिया है। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed