{"_id":"6494a0c73f36e464430e8634","slug":"pratibha-singh-two-dinesh-won-by-10-votes-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-1407-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रतिभा सिंह दो, दिनेश 10 मतों से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रतिभा सिंह दो, दिनेश 10 मतों से विजयी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के प्रबंध समिति के जमालपुर, नरायनपुर व वृत्तिक क्षेत्र-1 विधि का चुनाव बृहस्पतिवार को कराया गया। गहमा-गहमी के बीच हुए मतदान के दौरान काफी संख्या में लोग प्रत्याशियों के समर्थक बैंक परिसर के पास डटे रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे चले मतदान के तत्काल बाद हुई मतगणना में जमालपुर क्षेत्र से मैदान में रहे दिनेश सिंह ने 28 मत प्राप्त कर 10 मतों अंतर से चुनाव जीत लिया। उनके प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को 18 मत मिले। नरायनपुर से प्रतिभा सिंह 37 मत प्राप्त कर दो वोट के अंतर से चुनाव जीत गईं। प्रतिद्वंदी आभा सिंह को 35 वोट मिले। इसी तरह निर्वाचन संख्या-12 वृत्तिक क्षेत्र-1 विधि पद पर अनिल कुमार सिंह को 184 वोट मिले, वहीं सुरेंद्र कुमार सिंह 187 मत प्राप्त कर तीन मतों के अंतर चुनाव जीत गए। इसके पूर्व नामांकन के दौरान डायरेक्टर पद के लिए मात्र एक-एक नामांकन होने से 11 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने निर्विरोध और निर्वाचित प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
उधर, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का नामांकन व चुनाव शुक्रवार को कराया जाएगा। चुनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि नामांकन समेत चुनाव की अन्य प्रक्रिया 23 जून को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे चलेगी। उसी दिन शाम चार बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। संवाद