{"_id":"6aea3d2f43797c1cca017fd0","slug":"practical-ai-applications-taught-six-champions-emerge-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164392-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिखाए एआई के व्यावहारिक उपयोग, बने छह चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिखाए एआई के व्यावहारिक उपयोग, बने छह चैंपियन
विज्ञापन
दक्षिण परिसर स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में आयोजित एआई कार्यशाला में शामिल अतिथि। स्र
दक्षिण परिसर में कार्यशाला, 20 दिसंबर को वाराणसी में होने वाले एआई कार्निवल में दिखाएंगे नवाचार
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया। कला संकाय, रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर और टेकब्रेनस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई की आधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। छह विद्यार्थियों को एआई चैंपियन के रूप में चयनित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन डॉ. अजय दुबे, प्रशिक्षक रोटेरियन प्रत्युष मिश्रा, रोटेरियन सिद्धार्थ मुखर्जी, रोटेरियन ऋषि उपाध्याय, डॉ. राघवेंद्र रमन, डॉ. इरफान अंसारी और डॉ. श्रुति सिंह ने विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला की थीम परिसर से वास्तविक प्रभाव तक रखी गई। इसमें विद्यार्थियों को चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और कैनवा एआई सहित विभिन्न तकनीकी उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि इनका उपयोग शिक्षा, अनुसंधान, व्यवसाय, कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में किस तरह किया जा सकता है। कार्यशाला में सपना भारती (एमएलटी द्वितीय वर्ष), रोहन यादव (एमओएम द्वितीय वर्ष), आश्लेषा राज (एमएलटी द्वितीय वर्ष), उन्नति शाही (एफटीएडी द्वितीय वर्ष), वंश पांडेय (एचटीएम तृतीय वर्ष) और स्पंदन सरकार (आरएलएम प्रथम वर्ष) को एआई चैंपियन के लिए चयनित किया गया। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और कार्यान्वयन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 20 दिसंबर 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले एआई कार्निवल 2026-27 में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में दो हजार से अधिक व्यवसायियों और उद्यमियों के समक्ष विद्यार्थी अपने नवाचार और विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। कार्यशाला में रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर के अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे, सचिव प्रत्युष मिश्रा और टेकब्रेनस के एआई विशेषज्ञ ऋषि उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। संचालन आश्लेषा और रोहन ने किया। इस अवसर पर कौशल केंद्र के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।