फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   power light supply in mirzapur

Mirzapur News: दाे दिनों तक बाधित रहेगी आठ घंटे की विद्युत आपूर्ति

Sun, 14 Apr 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
power light supply in mirzapur
नगर के चार उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर लगवाने, जर्जर पोल व जर्जर तारों को बदलने के लिए 14 और 15 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता उस अवधि के लिए पानी आदि की व्यवस्था कर लें। इसमें लालडिग्गी उपकेंद्र के त्रिमोहानी व लालडिग्गी फीडर में कटौती होगी। यहां पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना के साथ जर्जर तार व पोल बदले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लालडिग्गी, गणेशगंज, मुसफ्फरगंज, त्रिमोहानी, धुंधीकटरा व मुकेरी बाजार प्रभावित होंगे। इसी प्रकार जंगीरोड के पीलीकोठी फीडर में 11 केवी फीडर के विभाजन के कार्य के साथ जर्जर एलटी तार को बदलकर एरियल बंच कंडक्टर तार लगवाया जायेगा। इसी प्रकार जेल रोड के डंकीनगंज व पुरानी दशमी फीडर के जर्जर एलटी तार को बदलकर एबीसी तार लगवाया जाना है। इससे डंकीनगंज, रतनगंज, लेबर चौराहा, चिनियहवा इनारा कॉलोनी व तेलियागंज मोहल्ला प्रभावित होंगे। इसी पकार सखौरा उपकेंद्र के टाउन नंबर चार व बिहारी फीडर के जर्जर एलटी तार को बदलकर एबीसी तार लगवाए जाएंगे। इससे अर्जुनपुर, पक्का पोखरा, रमईपट्टी, घूरहुपट्टी, देहात कोतवाली, जोगियाबारी, नुआंव व मसारी गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed