फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power cuts are getting worse sleep Rataen

बिजली कटौती से राताें की नींद हो रही खराब

Fri, 01 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Power cuts are getting worse sleep Rataen
बिजली - फोटो : amar ujala
कभी लोकल फाल्ट तो कभी इमरजेंसी के नाम पर जिले  में की जा रही बिजली कटौती  से जनजीवन बेहाल हो गया  है। रोस्टर के मुताबिक रमजान    माह में ग्राम्यांचलों में 14 तथा शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने का रोस्टर निर्धारित है, लेकिन  बिजली कब आएगी और कब चली     जाएगी, इसका कोई निर्धारित      समय नहीं है। इन दिनों रोजाना             हो रही रात्रि कालीन बिजली  कटौती से लोग पूरी नींद सो नहीं  पा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण अंचलों सहित नगरीय इलाकों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है।  जनपद के चुनार, लालगंज, मड़िहान सहित सदर तहसील     क्षेत्र में बिजली की हो रही अघोषित कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग पसीने पसीने हो रहे हैं।    
विज्ञापन


सुबह, दोपहर, शाम, रात और आधी रात के बाद बिजली की बेहिसाब कटौती से लोगों का   हाल बेहाल है। रात्रि कालीन बिजली की कटौती से जहां लोगाें की रातों की नींद हराम हो रही            है, वहीं दिन के समय बिजली कटने से उद्योग-धंधों पर गहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ बिजली कटौती से इनर्वटर भी ठीक ढंग से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण बिजली कटने पर पंखे, फ्रिज, कूलर, एसी सहित बिजली से चलने वाले  सभी उपकरण शो-पीस बन कर रह गए हैं।


विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का आलम यह है कि हल्की हवा चलने के बाद विद्युत आपूर्ति  ठप कर दी जाती है। रात के समय बिजली कटते ही लोग उमस  के कारण लोग घराें से निकल कर छतों, बारजाें, गलियों व सड़कों पर आ जाते हैं। माहे रमजान में अघोषित बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है।

बिजली नहीं रहने से रोजेदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed