फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Polling parties left only after matching the goods

सामानों का मिलान कर ही रवाना हों पोलिंग पार्टियां

Wed, 21 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left only after matching the goods
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक कर उनको आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी अपने सभी सामान एवं मत पत्रों का मिलान सुनिश्चित कर लें तभी अपने गंतव्य को रवाना हों।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी रिपोल न होने पाये। सभी ब्लाकों पर तत्काल स्ट्रांग रूम बना लें। यह भी कहा कि किसी के शिकायत पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच कर उसकी बातों को सुनें तथा त्वरित निस्तारण करें ताकि किसी प्रकार पक्षपात न होने पाए। मतदान केंद्रों के अंदर किसी भी एजेंट के द्वारा मोबाइल फोन अथवा कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान नहीं ले जाया जा सकेगा। आपराधिक पृष्ठ भूमि वाले व्यक्तियों को मतदान एजेंट न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बैलेट बाक्स को सुरक्षित करते हुए स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा किसी भी गड़बड़ी होने के अंदेशा पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed